Malaika Arora ने क्रिप्टिक पोस्ट में दिया हिंट क्यों टूटा अर्जुन कपूर से रिश्ता? लिखा- प्यार का…
Malaika Arora And Arjun Kapoor: एक वक्त ऐसा था जब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बी-टाउन के लव बर्ड्स कहलाते थे। मगर कुछ महीने पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया, अर्जुन कपूर ने ये बात कंफर्म की थी।
ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा अपनी लाइफ में आगे बढ़ गई हैं और अपने करियर पर फोकस कर रही हैं। इसी बीच उन्होंने एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने इशारों-इशारों में बताया है कि क्यों हुआ उनका ब्रेकअप।
दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक कोट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा- ‘एफर्ट प्यार का ऑक्सीजन है, इसके बिना आग बुझ जाती है।’ इस क्रिप्टिक पोस्ट में मलाइका प्यार में ऑक्सीजन के खत्म होते ही लव का द एंड होने की बात कर रही हैं।
इससे फैंस कयास लगा रहे हैं कि यही वजह है अर्जुन कपूर से उनके ब्रेकअप की। मगर असल वजह क्या है ये अभी तक किसी को पता नहीं है। दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ ये तो अभी तक रहस्य बना हुआ है। इस बात पर अभी तक दोनों स्टार्स ने चुप्पी साध रखी है।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिलेशनशिप
बात करें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की तो दोनों के रिश्ते की शुरुआत 2019 में हुई थी। मगर इससे पहले भी दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। फिर कई सालों तक साथ रहने के बाद जब ये कपल अलग हुआ तो फैंस बड़े निराश हुए थे। उन्हें तो यहां तक लग रहा था दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे। मगर ऐसा हो न सका।