बॉलीवुड के खिलाफ झंडा बुलंद करने पर Priyanka Chopra को मिला Kangana का साथ

 
बॉलीवुड के खिलाफ झंडा बुलंद करने पर Priyanka Chopra को मिला Kangana का साथ

Kangana Ranaut On Priyanka: हाल ही में वह बॉलीवुड में राजनीति पर टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने डैक्स शेफर्ड के पोडकास्ट पर खुलासा किया कि उन्होंने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि वह इस राजनीति से थक चुकी थीं। अब इस पर कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत ने कमेंट कर प्रियंका का समर्थन किया है। कंगना ने बॉलीवुड में खानदानों पर निशाना साधा है। इसे लेकर कंगना ने ट्वीट भी किया है।

कंगना ने एक ट्वीट में कहा। "ये सच है। गलत, अपरिपक्व लोगों के आगे सब झुक जाते हैं। तो ऐसे लोग गिरोह बनाते हैं और दूसरों को धमकाते और परेशान करते हैं। इतना ही नहीं ये सफल लोगों की जान भी ले लेते हैं। फिल्म एमेडियस पितृसत्ता पर एक टिप्पणी है। यह मेरी पसंदीदा फिल्म है। कंगना ने कहा।

इससे पहले भी कंगना प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड से जाने के लिए फिल्ममेकर करण जौहर को जिम्मेदार ठहरा चुकी हैं। इसे लेकर कंगना ने ट्वीट कर करण पर निशाना साधा है। कंगना रनौत ने ट्विटर के जरिए करण जौहर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड से बैन कर दिया था. कंगना ने दावा किया है कि इसी वजह से उन्हें भारत छोड़ना पड़ा।

क्या कहा प्रियंका ने?

हाल ही में प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बिना किसी का नाम लिए कहा था कि बॉलीवुड में उन्हें घेरा जा रहा है। मुझे बहुत सारे लोगों की शिकायतें मिल रही थीं, फिल्मों में नहीं लिया जा रहा था। मैं इंडस्ट्री में गेम नहीं खेल सकती थी, मैं यहां की राजनीति से तंग आ चुकी थी और ब्रेक की जरूरत थी, प्रियंका ने कहा।

Tags