Joram Teaser: मनोज बाजपेई की ’Joram’ का टीजर हुआ आउट, जाने क्या खास है टीजर में

 
Joram Teaser: मनोज बाजपेई की ’Joram’ का टीजर हुआ आउट, जाने क्या खास है टीजर में

बॉलिवुड ऐक्टर मनोज बाजपेई (Manoj Bajpai) की अपकमिंग फिल्म ’जोरम’ का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वही इसका टीजर कल आउट होगा। कुछ दिन पहले ही इस फिल्म को बनाने वाले निर्माता ने इसकी रिलीज़ डेट का अनाउंस किया था। अब इस फिल्म का टीजर सामने आ चुका है। इसकी जानकारी खुद मनोज बाजपेई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है।

कल होगा टीजर रीलीज

मनोज के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है, ऐसे में मनोज के सभी फैंस को बता दे की इस फिल्म का कल टीजर रीलीज होगा। इसकी जानकारी खुद मनोज बाजपाई ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल से दी है। मनोज ने इससे जुड़ी खबर का एक वीडियो स्टेट्स पर लगाया है उन्होंने लिखा की फिल्म ’जोरम’ का कल टीजर आ रहा है। वही वीडियो देखकर इस बात का पता चल रहा है की फिल्म में भर भर के एक्शन थ्रिलर होना वाला है। वही वीडियो के पीछे से आवाज आती है की ’माओवादी मुंबई तक आ गए है’।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

मनोज (Manoj Bajpai) ने फिल्म से जुड़ी पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा की ’अस्तित्व एक दौड़ है, और वह अपने अतीत से भाग रहे है। आप सभी एक जबरदस्त थ्रिलर के लिए तैयार हो जाए। ’जोरम को विश्व भर से खूब सारा प्यार मिला है और वह अपनी इस जीत को बरकरार रखना चाहती है। मनोज की ये फिल्म अगले महीने 8 दिसंबर को बड़े परदे पर रिलीज होगी। इस फिल्म को देवाशीष मखीजा ने डायरेक्ट किया है।

मनोज ने घटाया वजन

इस फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही कई फिल्म फेस्टिवल तारीफ़ बटोरी हैं। वही इस फिल्म की मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमे फिल्म को स्टैंडिंग ओविशन मिला था। वही इस फिल्म में मनोज बाजपेई (Manoj Bajpai) के अलावा मोहम्मद जिशान अय्यूब, राजश्री देशपांडे, तनिष्ठा चटर्जी और स्मिता तांबे जैसे दिग्गज कलाकार देखने को मिलेंगे। वही मनोज ने एक चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में बताया की, ’ये फिल्म मेरे लिए काफी खास है, मैने इसकी स्क्रिप्ट साल 2016 में सुनी थी। इस फिल्म के लिए मैंने कई किलो वजन कम किया था। ये फिल्म मेरी अभी तक की सबसे अच्छी फिल्म है।

Tags