IIM CAT Admit Card 2023: यहां से डाउनलोड करें कैट एडमिट कार्ड, 26 नवंबर को होगा एग्जाम, जानें आगे क्या?

 
IIM CAT Admit Card 2023: यहां से डाउनलोड करें कैट एडमिट कार्ड, 26 नवंबर को होगा एग्जाम, जानें आगे क्या?

CAT Admit Card 2023: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) लखनऊ ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) के लिए मंगलवार को हॉल टिकट जारी किए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने प्रबंधन प्रवेश परीक्षा के लिए अपना पंजीयन और आवेदन पूरा किया है, वे अब कैट प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक दिया गया है।

एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि पहले से ही आधिकारिक वेबसाइट पर सूचित की गई थी। जिसमें कहा गया था कि शाम पांच बजे एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। 26 नवंबर, 2023 को CAT 2023 की परीक्षा तीन स्लॉट में होगी। परीक्षा स्लॉट 1 सुबह 8.30 से 10.30 बजे तक चलेगा, जबकि स्लॉट 2 12.30 से 2.30 बजे और स्लॉट 3 4.30 से 6.30 बजे तक चलेगा।

कैट एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करें:

1. पहले सरकारी वेबसाइट पर जाएं।

2. फिर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

3. पंजीकृत जानकारी दर्ज करके सबमिट करें।

4. डाउनलोड कर एक प्रति एडमिट कार्ड अपने पास रखें।

परीक्षार्थियों को हर समय एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि किसी भी अभ्यार्थी को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा परीक्षार्थी को परीक्षा की गाइडलाइंस भी पढ़ने की सलाह दी जाती है, ताकि वे उसी तरह से तैयार होकर परीक्षा में शामिल हो सकें।

आपको बता दें कि कैट 2023 की परीक्षा हर साल अलग-अलग केंद्रों पर होती है। इसमें लगभग दो लाख से अधिक लोग शामिल हैं। वहीं, इस बार लगभग ३ लाख लोगों ने आवेदन किया है। कैट टेस्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को देश भर के आईआईएम और अन्य कॉलेजों में कई मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है। परीक्षा कड़ी सुरक्षा में की जाएगी। यह भी देश की सबसे कठिन MBA परीक्षा है।

Tags