मध्यप्रदेश में जीएसटी राजस्व में 11% वृद्धि

पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में दिसम्बर माह में 11% बढ़ोतरी
 
 
gst

मध्य प्रदेश के कर विभाग से बड़ी जानकारी सामने आ रही है। Madhya Pradesh के वाणिज्यिक कर विभाग (Commercial Tax Department) द्वारा माह दिसम्बर में पिछले वित्तीय वर्ष के दिसम्बर माह के मुकाबले चालू वित्तीय वर्ष के दिसम्बर माह में जीएसटी राजस्व (GST revenue)11 प्रतिशत बढ़ गया है। मध्य प्रदेश के लिए यह उल्लेखनीय उपलब्धि है। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा (Deputy Chief Minister Jagdish Deora) ने करदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए विभागीय अमले को बधाई दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 के दिसम्बर माह में 2976 करोड़ रू का राजस्व प्राप्त हुआ था। बता दें की इसकी तुलना में चालू वित्तीय वर्ष में माह दिसम्बर में जीएसटी में रू 3304 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ. यह पूर्व वर्ष से 11 प्रतिशत अधिक है।

कर विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जुलाई 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद किसी एक माह में प्राप्त जीएसटी की सर्वाधिक राशि है। इसी प्रकार माह दिसम्बर, 2023 तक जीएसटी से कुल 23471 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो पूर्व वर्ष से 21 प्रतिशत ज्यादा है। 

वित्तीय वर्ष 2023-24 में विशेष प्रयासो से राजस्व संग्रहण में निरंतर सफलता अर्जित की जा रही है। पंजीयत व्यवसाईयों की संख्या में वृद्धि के लिए प्रदेश के सभी जिलों की जनसंख्या एवं आर्थिक स्थिति के आधार पर पंजीयन के लक्ष्य निर्धारित किए गए। सभी वृत्त कार्यालयों में इस पंजीयन अभियान में तत्परता के साथ कार्य करते हुए अपंजीयत करदाताओं को पंजीयत करने का कार्य किया गया।