13 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत: बीच रास्ते ट्रैक्टर से गिरा, परिजनों के साथ जा रहा था पारिवारिक कार्यक्रम में

जैतपुर थाना क्षेत्र की घटना, मर्ग कायम कर जांच कर रही पुलिस
 
shahhd

शहडोल। जैतपुर थाना क्षेत्र से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। जहां पारिवारिक कार्यक्रम में जा रहे परिवार का 13 वर्षीय बालक दुर्घटना का शिकार हो मौत के आगोश में समा गया। मिली जानकारी अनुसार, उक्त परिवार ट्रैक्टर में सवार होकर अपने गृह ग्राम घोघरी से गोहपारू के ग्राम खैरी जा रहा था। इसी बीच ग्राम मड़सा में यह हादसा हुआ। जिसने भी यह हादसा सुना, स्तब्ध रह गए। मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया गया है कि, भान सिंह पिता नारायाण सिंह का पुत्र अचानक से ट्रैक्टर के नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल‌ हो गया। आनन फानन में उसके परिजन उसे नजदीक अस्पताल लेकर निकले। लेकिन, बच्चे की सांस बीच रास्ते ही रूक गई। इस दर्दनाक हादसे ने परिजनों की खुशियों को मातम में बदल दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। बहरहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

Tags