13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म: फुल्की खिलाने बोलकर आरोपी ले गया जंगल, वारदात अंजाम दे हुआ फरार

मामला दर्ज कर पपौंध पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
 
rrr

शहडोल। जिले के पपौंध थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार, 13 वर्षीय किशोरी के साथ उसके गांव के ही रहने वाले युवक ने यह घिनौनी हरकत की है। मामले की शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध पास्को एक्ट, दुष्कर्म एवं अन्य धाराओं के  तहत मामला दर्ज किया है। वहीं फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

बताया गया है कि, किशोरी को फुल्की खिलाने के बहाने अपनी मोटरसाइकल पर बैठकर खोली नामक जंगल ले गया। जहां उसके साथ उसने जबरन दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने अपने इस नापाक इरादे को छुपाने के लिए किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी। डरी सहमी किशोरी जब घर पहुंची, तो उसने परिवार को पूरा घटना क्रम बताया। जिसके बाद परिजनों सहित थाने में पहुंचकर मामले की शिकायत की गई है। घटना को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार हो गया है। 

इनका कहना है

आरोपी और किशोरी एक गांव के रहने वाले हैं। दोनों की जान पहचान थी, जिसका फायदा आरोपी ने उठाया और वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है जिसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मिट्ठूलाल वर्मा
थाना प्रभारी, पपौंध।

Tags