MP में पुलिस विभाग के 368 अधिकारियों और कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

MP Police Promotion News:  मध्य प्रदेश के पुलिस विभाग के 368 अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया गया है।
 
mp

MP Police Promotion News: मिली जानकारी के अनुसार पीएचक्यू ने पदोन्नति संबंधी आदेश पहले ही जारी कर दिया था। पुलिस विभाग के आला अफसरों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए मातहतों को पदोन्नति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद यादव पीएचक्यू गए थे। पुलिस अफसरों ने प्रजेंटेशन में बताया था कि विभाग में कितने पद रिक्त हैं, जिन पर पदोन्नति दिया जाना है। उसके बाद सीएम ने अपने संबोधन में कहा था कि पदोन्नति से भरे जाने वाले रिक्त पदों को जल्दी भरा जाए। उनका मकसद यह था कि अधिकारियों और कर्मचारियों को शीघ्र पदोन्नति दी जाए। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार तत्काल कार्रवाई के लिए पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना ने पुलिस विभाग की सभी शाखाओं को पदोन्नति संबंधी रिकार्ड जल्दी तैयार करने का आदेश दिया था। 

इसी तारतम्य में विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) द्वारा विभिन्न संवर्गों की विभागीय पदोन्नति समितियां गठित कर पदोन्नति की कार्रवाई कर दी है। जिन संवर्गों के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है, जीडी, आर्म्स, अश्वारोही और पुलिस बैंड शामिल हैं। उक्त संवर्गों में उप निरीक्षक से निरीक्षक 67, सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक 118 एवं प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के 167 अधिकारी-कर्मचारी पदोन्नत किए गए हैं इस तरह से कुल 368 अधिकारियों और कर्मचारियों की उपयुक्तता सूची जारी कर पदोन्नति प्रदान कर दी गई है।

Tags