भारत के 45% विधायकों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज- ADR की रिपोर्ट

भारत के 45 % विधायकों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. 
 
News
भारत के 45 % विधायकों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. इनमें से 29% के खिलाफ हत्या- किडनैपिंग जैसे गंभीर आरोप हैं। आंध्र प्रदेश के विधायकों के खिलाफ सबसे आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.आंध्र प्रदेश टॉप पर है।यहां 174 में से 138 विधायकों के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, 98 विधायकों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज है।रिपोर्ट के मुताबिक देश के 54 विधायक ऐसे हैं जिनके खिलाफ हत्या के मामले दर्ज हैं। 226 विधायकों पर हत्या की कोशिश के मामले हैं। 127 विधायकों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं. इनमें से 13 के खिलाफ रेप तक के आरोप लगे हैं।

Tags