सतना में 5 माह की नवविवाहिता को पति ने जिंदा जलाया, गंभीर हालत में 80% शरीर जला
मैहर जिले के इचौल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता को उसके पति ने जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में महिला का इलाज सिविल अस्पताल मैहर में चल रहा है। जिस महिला को जिंदा जलाया गया है.
Tue, 2 Dec 2025
उसने एक दिन पहले सिंदूर पीकर जान देने की कोशिश की थी। मामला चांदनी बंसल निवासी इचौल का है। आरोप है कि उसके पति गुलशन बंसल ने कमरे के अंदर कैरोसीन डालकर जिंदा जला दिया। फिलहाल पुलिस प्रकरण कायम कर मामले की जांच विवेचना कर रही है। जानकारी के अनुसार गुलशन और चांदनी का विवाह करीब 5 माह पहले हुआ था। पिछले एक महीने से वह अपने ससुराल में रह रही थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। महिला ने अपने बयान में पति के द्वारा जिंदा जलाए जाने की बात कही है।
*पति का क्या कहना-:*
वहीं महिला के पति गुलशन का कहना है कि उसे यह नहीं मालूम कि आग कैसे लगी। मीडिया को दिए बयान में गुलशन ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी होने के बाद वह घर में था और अपने कमरे में सो रहा था। आग लगने से जब उसे आंच लगी तब नींद खुली। शोर मचाकर घर परिवार के सदस्यों को बुलाया और आग बुझाकर उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया। गुलशन के मुताबिक दो दिन पहले उसने घर में सिंदूर घोलकर पी लिया था जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। यहां इलाज के बाद जब छुट्टी हुई तो उसने अपने आपको आग के हवाले कर लिया।
*80 फीसदी जला शरीर-:*
घटनाक्रम के बाद महिला की हालत बेहद गंभीर है। चिकित्सकों के मुताबिक उसका शरीर लगभग 80 फीसदी जल चुका है। फिलहाल इलाज चल रहा है।
