रीवा जिले में अब तक कुल 138465 टन धान की खरीदी हुई
Rewa MP News: किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए जिले भर में गोदाम स्तर पर बनाए गए निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक दिसम्बर से धान का उपार्जन किया जा रहा है।
                                         Thu, 28 Dec 2023
                                            
                                        
                                    Rewa MP News: धान का उपार्जन सहकारी समितियों द्वारा किया जा रहा है। जिले में अब तक 20508 किसानों से 138465 टन धान का उपार्जन किया गया है। इसके लिए किसानों को 270 करोड़ 60 लाख 93 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। किसानों को शीघ्र ही उनके बैंक खाते में राशि का भुगतान किया जाएगा।
खरीदी गई धान में से अब तक 740721 टन का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया गया है। अब तक 41998 किसानों ने उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए हैं। उपार्जित धान खरीदी केन्द्रों से मिलिंग के लिए मिलर्स को दी जा रही है। इसके लिए सभी खरीदी केन्द्रों से निकटवर्ती धान मिलों की मैपिंग की गई है। शेष बची हुई धान का गोदामों में सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है। पंजीकृत किसानों से 19 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जाएगी।
