MP में Congress का बड़ा एक्शन बैतूल के 3 कांग्रेस महिला पार्षद किया निष्कासित, जानिए पूरा मामला

 
MP में Congress का बड़ा एक्शन बैतूल के 3 कांग्रेस महिला पार्षद किया निष्कासित, जानिए पूरा मामला

MP Betul News: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की आठनेर नगर परिषद की तीन कांग्रेस पार्षद को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। क्रॉस वोटिंग के चलते पार्टी ने 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखाया है। तीनों ही महिला पार्षद है।

जानकारी के मुताबिक पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रीता प्रदीप झोड़, रंजीता परेश मकरदे, प्रियंका सुनील राठौर शामिल है। तीनों महिला पार्षदों ने नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ क्रॉस वोटिंग की थी। जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तीनों महिला प्रत्याशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

कांग्रेस पार्टी ने इस पर स्पष्टीकरण मांगा था, जो समय पर प्राप्त नहीं हुआ। जिस पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने तीनों पार्षदों को पार्टी से 6 साल के निष्कासित कर दिया है।

Tags