रेल मंत्रालय की बड़ी सौगात, बजट में MP को मिले 15,188 करोड़; सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज
Rail Budget 2026: देश के आम बजट के साथ रेलवे का बजट (Rail Budget 2026) भी पेश किया गया है। जिसमें रेल मंत्रालय के द्वारा अलग-अलग राज्यों के लिए बजट अलॉट किया गया। सोमवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में सभी मंडलों में वीसी चल रही है। जिसमें किस राज्य को कितने बजट का प्रावधान किया गया है। इसकी जानकारी साझा की गई है।
एमपी को 15,188 करोड़ का रेल बजट
रतलाम से पत्रिका संवादादाता आशीष पाठक ने बताया कि मध्यप्रदेश को रेल मंत्रालय की ओर से 15,188 करोड़ का आवंटन किया गया है। जो कि पूर्व सरकार से 24 प्रतिशत अधिक है। जिससे रेल कनेक्टिविटी के साथ समग्र विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के लिए पहली बार अतिरिक्त राशि मंजूर की गई है।
वीसी में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ-साथ देशभर के कई मंडलों के साथ-साथ रतलाम मंडल के कई अधिकारी शामिल हैं।
उज्जैन के लिए विशेष पैकेज
सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन को 1000 हजार करोड़ रूपए आंवटन किए जाएंगे। जिससे रेल कनेक्टिविटी मजबूत हो सके। साथ ही सिंहस्थ के लिए मेमू ट्रेनें चलाई जाएंगी। जो कि भोपाल से उज्जैन, उज्जैन से इंदौर, उज्जैन से दाहोद, उज्जैन से चित्तौड़गढ़ और जबलपुर-भोपाल-उज्जैन।
