अभिभाषक संघ बुढ़ार का चुनाव: उम्मीदवार अधिवक्ताओं ने भरा नामांकन, 12 को होगा चुनाव

Shahdol MP News: अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने जुटे प्रत्याशी। 
 
RR

Shahdol MP News: शहडोल में अधिवक्ता संघ बुढार का चुनाव आगामी 12 मार्च को संपन्न होने जा रहा है। जिसको लेकर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार जोर-शोर से तैयारी में जुटे हुए हैं। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद सहित अन्य पदों के लिए विभिन्न प्रत्याशियों ने अपनी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जुट गए हैं। दावेदारों ने अपना-अपना नामांकन पत्र भरकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नत्थूलाल सोनी को सौंपा दिया है। बताया गया है कि, यह चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाला है। चुनाव को लेकर स्थानीय अधिवक्ता काफी उत्साहित हैं।

जानकारी अनुसार, संघ के अध्यक्ष पद के लिए जयकांत मिश्रा, दीपक शर्मा एवं इकबाल अहमद ने फार्म भरा है। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर मनोज तिवारी, दिलीप चतुर्वेदी व सचिव पद के लिए नीतेश सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अनिल चतुर्वेदी ने दावेदारी की है। वहीं सह सचिव पद पर संजय कुशवाहा, ओमकार गुप्ता व अविनाश पाठक एवं कोषाध्यक्ष पद पर नारायण त्रिपाठी, अनीता सहोता व जनक लाल कुशवाहा ने ताल ठोकी है।

गुरुवार को नामांकन के दौरान भारी संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति रहीं। जिसमें प्रमुख रूप से सीनियर एडवोकेट विश्वेश पटेल, अशोक शर्मा, सत्येंद्र शुक्ला, हनुमान प्रसाद शर्मा, अरुण शर्मा, सत्यभान मिश्रा, सुशील मिश्रा, नीलेश पाण्डेय, जोगिंदर सिंह, मनोज पाण्डेय, संतोष शुक्ला, विजय पाण्डेय, विद्याभूषण शुक्ला, इंद्रकुमार तिवारी, अबरार अहमद, उमेश नामदेव, अशोक सोंधिया, प्रकाश पाल, ब्रजेश शुक्ला, विजय तिवारी, ऋषि शुक्ला, बृजेश शुक्ला, अरविंद मिश्रा, संजय शुक्ला, अनीश मिश्रा, विद्याभूषण द्विवेदी, विजयकांत द्विवेदी, मोहन केवट, नारायण द्विवेदी, संजय कुशवाहा, रीतेश शुक्ला, मोनू शुक्ला, रिजवान अहमद, यासिर कैफे, चंद्रभूषण शुक्ला, रजनीश गुप्ता, नितेश साहू, जयप्रकाश मिश्रा, पुष्पेंद्र शुक्ला, अभिषेक शर्मा, प्रदीप तोमर, मयूर मिश्रा आदि सहित अन्य मौजूद रहे।
 

Tags