मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व राज्य मंत्री श्री हर्ष नारायण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री हर्ष नारायण सिंह का कल रात्रि दुखद निधन हो गया है।वह 4 बार रामपुर बाघेलान से विधानसभा के सदस्य रहे हैं।
 
बजमम;

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व राज्य मंत्री श्री हर्ष नारायण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे, सतना स्थित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हुआ।

शनिवार 16 मार्च को रामपुर बघेलान स्थित निज निवास पर उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। स्वर्गीय श्री सिंह का अंतिम संस्कार 17 मार्च को प्रयागराज में होगा।

वह पूर्व मुख्यमंत्री स्व.गोविंद नारायण सिंह के सुपुत्र थे।वर्तमान में उनके पुत्र विक्रम सिंह रामपुर बाघेलान से भाजपा के विधायक है।

Tags