सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा: सरपंचों को मिलेंगे ₹50,000, जानिए क्यों?
MP News: दफ्तर के कामों के लिए सरपंचों को मिलेगी अलग से राशि, विकास कार्यों पर भी जोर.
Thu, 13 Nov 2025
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरपंचों के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में एक बड़ी घोषणा की है।
₹50,000 की अलग से राशि: मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सरपंचों को अपने दफ्तर से जुड़े कामों के लिए ₹50,000 की राशि अलग से दी जाएगी।
महत्व: यह राशि पहली बार दी जा रही है, जो अब तक नहीं मिलती थी।
विकास कार्यों के अधिकार: पंचायतों को ₹25 लाख तक के कार्य करने का अधिकार दिया गया है।
अन्य घोषणाएँ:
जिस पंचायतों की आबादी 5000 से अधिक होगी, वहाँ 2 सामुदायिक भवन दिए जाएंगे।
हर गांव में शांति धाम के निर्माण के लिए आवश्यक राशि दी जाएगी।
वर्ष 2026 को कृषि आधारित उद्योग वर्ष के रूप में घोषित किया जाएगा।
यह घोषणाएं ग्रामीण विकास और पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
