MP Weather Update: ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सिहरन, इन जिलों में तेजी से गिरा पारा, जानें अपने शहर का हाल

 
MP Weather Update: ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सिहरन, इन जिलों में तेजी से गिरा पारा, जानें अपने शहर का हाल

MP Weather Update Today: मध्यप्रदेश में सर्द हवाओं ने सिहरन बढ़ा दी है. प्रदेश के कई जिलों में तेजी से पारा लुढ़क गया है. बुधवार को 17 जिलों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा. सर्द हवाओं के चलते प्रदेश में और ज्यादा ठंड बढ़ेगी. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है. प्रदेश में खरगोन और मंडला में दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं पचमढ़ी में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. आइए जानते हैं आपके शहर का हाल.

इन जिलों में तेजी से गिरा पारा

मध्यप्रदेश के कई जिलों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है. 17 जिलों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा. वहीं पचमढ़ी में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.प्रदेश में खरगोन और मंडला में दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी भोपाल में बुधवार से 2.2 डिग्री से बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया.मौसम विभाग के मुताबिक, अभी तीन-चार दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है.

मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि 16 नवंबर के बाद तेज ठंड का दौर शुरू हो जाएगा. इसके अलावा कहीं-कहीं बूंदाबांदी का दौर भी जारी है. जानकारी के मुताबिक प्रदेश के 32 जिलों में रिकॉर्ड तापमान के अनुसार 18 जिलों का न्यूनतम पारा 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया. वहीं अधिकतम तापमान में भी बड़ी गिरावट आई है. बुधवार को 14 जिलों का अधिकतम तापमान गिरकर भी 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया.

सबसे ठंडा जिला रहा पचमढ़ी

प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा. जहां 12.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. जबकि 12.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राजगढ़ सबसे ठंडा जिला बना. ग्वालियर में 12.6, उज्जैन में 13.8, इंदौर में 17.4, जबलपुर में 15 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ. वहीं अधिकतम तापमान की बात की जाए तो मंडला में 32.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ.

Tags