Shahdol MP News: कलेक्टर ने बच्चों को पढ़ाया पर्यावरण का पाठ, कहा- जीवन का सबसे बड़ा सहारा है यह

Shahdol MP News: शहडोल में जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम घोरसा में आयोजित अनूभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 
shahdol

Shahdol MP News: जहां मौजूद कलेक्टर वंदना वैद्य ने बच्चों को पर्यावरण का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि, हमारे जीवन का सबसे बड़ा सहारा पर्यावरण है। इसे बचाने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने होंगे। उन्होंने बताया कि, नदी, तालाब, भूमि, वायु पौधे, पशु-पक्षी आदि बनकर पर्यावरण का निर्माण करते हैं। प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। पर्यावरण सभी प्रकार के जैविक व अजैविक घटकों और घटनाओं से मिलकर बनता है। सभी मानवीय गतिविधियां पर्यावरण को बड़े स्तर पर प्रदूषित कर रही हैं। ऐसे में पर्यावरण को बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाना अति आवश्यक है। प्रकृति में हस्तक्षेप किए बिना ही इसे स्वच्छ और हरा-भरा रखने के लिए यह हमारी एक बड़ी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर एसडीएम नरेन्द्र सिंह धुर्वें सहित वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags