समीक्षा बैठक में बोले कमिश्नर: शहडोल में पर्यटन की विपुल संभावनाएं हैं, अधिकारियों को निर्देश- गतिविधियों को बढ़ावा देने हों निरंतर प्रयास

Shahdol MP News: शहडोल संभाग स्तरीय विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में संभाग कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
 
sss

Shahdol MP News: कमिश्नर गोपाल चन्द्र डाड ने निर्देशित किया है कि, वे शासकीय छात्रावासों का सतत निरीक्षण करें और वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराएं। छात्र-छात्राओं की समस्याओं का निराकरण होना चाहिए।

सभी कलेक्टरों और एसडीएम को भी निर्देश दिए हैं कि, वह भी समय-समय पर शासकीय छात्रावासों का निरीक्षण करें। जिला स्तरीय अधिकारियों को छात्रावासों की माॅनीटरिंग के लिए प्रभारी नियुक्त करें। ताकि, छात्रावासों के माध्यम से छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिल सके। उन्होंने कहा, समस्त पुलिस थाना से डीजे वालों की सूची प्राप्त कर, उनसे संपर्क करके, उन्हें बेहतर वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराएं।

मुख्यमंत्री खेल मैदान योजना के अंतर्गत बनाये जा रहे खेल मैदानों की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि, बनाये गये खेेल मैदानों में खेल गतिविधियां प्रारम्भ करें। युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करें और खेल मैदानों से जोड़ें। संभाग के सभी पुलिस थानों में व्यायाम शालाओं का निर्माण कराएं एवं परिसर में खेल कूद की गतिविधियां बढा़एं। पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए पर्यटन समितियों के गठन करने के निर्देश देते हुए कहा कि, संभाग में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा देने निरंतर प्रयास करें।

बाणसागर में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ाएं। कहा, यहां पर्यटन की विपुल संभावनाएं है। उन्होंने हिरवार जल प्रदाय योजना की प्रगति एवं सीएमराईज स्कूलों की समीक्षा भी की। बैठक में कलेक्टर वंदना वैद्य, संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश, उपायुक्त मनीशा पाण्डेय, संयुक्त संचालक शिक्षा सहदेव सिंह मरावी, संयुक्त संचालक महिला एंव बाल विकास अंजुलता सिंह, उपायुक्त आदिवासी विकास ऊषा सिंह, डिप्टी कलेक्टर एन्टोनियो एक्का, लोक निर्माण विभाग ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags