IAS अफसर पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह को चुनाव में लाभ पहुंचाने का आरोप, कांग्रेस ने आयोग से की शिकायत

कांग्रेस नेता जेपी धनोपिया ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि लोकसभा चुनाव 2024 के आम चुनाव की के परिप्रेक्ष्य में आचार संहिता प्रभावशील है। भाजपा से जुड़े हुए लोग आदिवासियों को गुमराह करके वोट की राजनीति करते हैं। आईएएस लक्ष्मण मरकाम द्वारा लाभ पहुंच जाने का आरोप भी कांग्रेस ने लगाया है। 

shivaraj

जेपी धनोपिया ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि लोकसभा चुनाव 2024 के आम चुनाव की के परिप्रेक्ष्य में आचार संहिता प्रभावशील है। भाजपा से जुड़े हुए लोग आदिवासियों को गुमराह करके वोट की राजनीति करते हैं। विदिशा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जिताने के लिए 21 अप्रैल को 500वां गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना महारानी दुर्गावती का जन्म दिवस मना रहे हैं, जबकि उनका जन्म दिवस 5 अक्टूबर 1524 को मनाया जाता है। 

उपरोक्त कार्यक्रम शासकीय अधिकारी लक्ष्मण मरकाम आईएएस द्वारा भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान को लोकसभा चुनाव में वोट दिलवाने के लिए आयोजित किया गया। इसलिए उक्त कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान के पहुंचने पर दोनों कार्यक्रमों का सम्पूर्ण खर्च चुनाव खर्च में जोड़ा जाए जिससे कि लोकसभा विदिशा का मतदान निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से हो सके।

Tags