भोपाल में काग्रेस का महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा को घेरने का प्लानल
भोपाल में भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस लगातार प्लान तैयार कर रही है। इसको लेकर विधानसभा वार बैठकर की जा रही हैं। बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी का मुद्दा जनता के बीच ले जाने का प्लान तैयार किया गया है।
Sun, 21 Apr 2024
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल लोकसभा सीट सालों से भाजपा के कब्जे में हैं। इसे अपने पक्ष में करने के लिए कांग्रेस कई बड़े दिग्गज नेताओं को यहां से चुनाव लड़ा चुकी है, लेकिन उन्हें अभी तक सफलता हासिल नहीं हुई है। इस बार अरुण श्रीवास्तव मैदान में हैं और सामने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा टक्कर दे रहे हैं। भोपाल में भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस लगातार प्लान तैयार कर रही है। इसको लेकर विधानसभा वार बैठकर की जा रही हैं। रविवार को मध्य विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी का मुद्दा जनता के बीच ले जाने का प्लान तैयार किया गया है।