लाड़ली बहनों को आज मिलेगी बड़ी सौगात! खाते में आएंगे बढ़े हुए ₹1500

Ladli Behna Yojana Ki Kist Kab Aayegi, cmladlibahna.mp.gov.in: मुख्यमंत्री मोहन यादव आज 1.26 करोड़ से अधिक महिलाओं को ₹1857 करोड़ की 30वीं किस्त करेंगे जारी.
 
Ladli

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए आज का दिन काफी खास है। आज से लाडली बहना योजना की लाभार्थियों को हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे। खाते में कितने बजे पैसा आएगा..जानें लाइव अपडेट

  • बढ़ी हुई राशि: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना के तहत अब महिलाओं को हर महीने ₹1250 की जगह ₹1500 की बढ़ी हुई राशि मिलेगी।
  • आज का कार्यक्रम: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 12 नवंबर 2025 को, सिवनी जिले में आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खातों में योजना की 30वीं किस्त की राशि ट्रांसफर करेंगे।
  • कुल राशि का अंतरण: इस बार ₹1500 प्रति हितग्राही के मान से कुल ₹1857 करोड़ की राशि बहनों के खाते में भेजी जाएगी।
  • कैबिनेट की मंजूरी: राज्य मंत्रिमंडल ने सोमवार को ही 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' की मासिक सहायता राशि को ₹1250 से बढ़ाकर ₹1500 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जिसका लाभ आज से मिलना शुरू हो जाएगा।