दीपावली 31 अक्टूबर को या 1 एक नवंबर को? शास्त्रों और ज्योतिषीय गणना के अनुसार कब मनाएं दीपों का पर्व, जानिए.

Exact Date of Diwali 2024, When to Celebrate Deepawali 2024: इस साल दीपावली कब मनाई जाए 31 अक्टूबर को या एक नवंबर को? इसकी तारीख को लेकर उलझन की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन अब स्पष्ट हो गया है कि दीपावली 31 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी।

 
 
diwali
Exact Date of Diwali 2024, When to Celebrate Deepawali 2024:  शंकराचार्य मठ इंदौर के अधिष्ठाता ब्रह्मचारी डॉ. गिरीशानंदजी महाराज ने स्पष्ट किया है कि 31 अक्टूबर को अमावस्या तिथि प्रदोष काल से पूरी रात मिल रही है, जो दीपावली के लिए शास्त्रों में सर्वश्रेष्ठ बताई गई है। इसलिए दीपावली और महालक्ष्मी पूजन 31 अक्टूबर को ही करना शास्त्र सम्मत है।
काशी और उज्जैन के विद्वानों ने भी की पुष्टि काशी और महाकाल मंदिर, उज्जैन के विद्वानों ने भी 31 अक्टूबर को ही दीपावली मनाने की पुष्टि की है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के ज्योतिष विभाग और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद ने भी 31 अक्टूबर को ही दीपावली मनाने का निर्णय लिया है।
दीपावली का वैज्ञानिक महत्व डॉ. गिरीशानंदजी महाराज ने यह भी बताया कि दीपावली का त्योहार विज्ञान सम्मत है। दीपों की रोशनी से घरों में मौजूद कीटाणु नष्ट हो जाते हैं और वातावरण शुद्ध होता है।


 

Tags