Aaj Ka Mandi Bhav 27 March 2024: डॉलर चना और मूंग के दाम में आई तेजी, सोयाबीन-गेहूं कमजोर

Aaj Ka Mandi Bhav 27 March 2024: मंडी में तुअर के दाम में मंदी नजर आई है। डॉलर चना और मूंग का भाव लगातार बढ़ रहा है। यहां 27 मार्च 2024 का सटीक मंडी रेट देखा जा सकता है।
 
mandi bhav

Mandi Bhav: देश के बड़े बाजारों में रोजाना अनाज और सब्जियों का आयात निर्यात होता है। एक जगह से दूसरी जगह तक सब्जियों को बेचा जाता है। इस दौरान सभी चीजों के दाम तय होते हैं। जिस तरह से रोजाना पेट्रोल डीजल के भाव में अंतर दिखाई देता है। ठीक उसी तरह से सब्जी और अनाज के भाव में भी रोजाना उतार-चढ़ाव आता है। बड़े बाजारों में कीमतों में आने वाले इस अंतर का असर अलग-अलग प्रदेशों के शहरों में मौजूद मंडियों में भी दिखाई देता है।

इस खबर में हम आपके लिए इंदौर मंडी का ताजा और सटीक भाव लेकर आएं हैं। प्रतिदिन मार्केट में अनाज और सब्जियों के रेट आने वाले उतार चढ़ाव की सटीक जानकारी आपको यहां मिल जाएगी।

इंदौर मंडी में आज के भाव की बात करें तो अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव हो रहा है। सोयाबीन और गेहूं के रेट में बदलाव देखने को मिला है। सोयाबीन और गेहूं के दाम में गिरावट देखने को मिली है। बीते दिन सोयाबीन 3100 पर बनी हुई थी। आज इसके दाम 2900 रुपए पर पहुंच गए हैं। इसी तरह गेहूं के दाम में भी मंदी हुई है। ये 2300 पर पहुंच चुके हैं।

डॉलर चना, देसी चना और चना कांटा के भाव में भी अंतर देखने को मिला है। इन सभी में 100 से 400 रुपए का अंतर दर्ज किया गया है। डॉलर चना 400 रुपए तेज हुआ है। देसी चना में 400 रुपए की गिरावट आई है। चना कांटा के दाम में 200 रुपए की बढ़त हुई है।

मूंग के दाम में बीते दिन 8500 रुपए पर बजे हुए थे लेकिन आज इसके भाव घट गए हैं। इसके रेट के सीधा 1500 रुपए घट गए हैं। मसूर के भाव में एक बार फिर अंतर देखने को मिला है। बीते दिन जहां 300 रुपए की तेजी नजर आई थी। वहीं अब 100 रुपए की तेजी देखने को मिली है। सब्जियों और फल के भाव में भी बढ़ोत्तरी और गिरावट देखने को मिली है। यहां 27 मार्च का लेटेस्ट मंडी भाव उपलब्ध है।

यहां देखें Mandi Bhav

अनाज भाव

सोयाबीन- 2900 से 4650

गेहूं- 2390 से 2700

गेहूं सुजाता- 3500

मक्का- 4800

डॉलर चना- 7500 से 10600

देसी चना- 5000 से 7100

चना कांटा- 5300 से 6600

मसूर- 3700 से 5550

मूंग- 7100

मूंग एवरेज- 7690 से 7900

तुअर- 7900 से 8000

तुअर सफेद महाराष्ट्र- 5620 से 2180

तुअर कर्नाटक- 4430 से 5200

निमाड़ी तुअर- 3232 से 4185

सरसों- 6280 से 6141

सरसों निमाड़ी- 5250 से 5270

उड़द बोल्ड- 7500

उड़द मीडियम- 6800

हलका उड़द- 6400 से 6500

फल भाव

आम 6100 से 12000

सेब- 4400 से 14000

केला- 700 से 1400

अंगूर 1800 से 3000

पपीता 500 से 1800

अनार 1200 से 9000

संतरा 500 से 2500

तरबूज 500 से 1000

खरबूज 500 1200

सब्जी भाव

टमाटर- 400 से 1900

खीरा- 500 से 1400

करेला- 1100 से 4000

लौकी- 600 से 1500

बेंगन- 500 से 1500

फुल गोभी- 600 से 2800

हरी मिर्च- 1400 से 4000

पत्ता गोभी- 400 से 1200

सहजन- 1100 से 2500

धनिया- 500 से 1800

शिमला मिर्च- 600 से 3000

प्याज भाव

एक्स्ट्रा सुपर प्याज- 4500

सुपर प्याज- 1200 से 1400

एवरेज प्याज- 900 से 1100

आलू भाव

एक्स्ट्रा सुपर आलू- 1600 से 1600

गुल्ला आलू- 900 से 1200

ज्योति आलू- 1400 से 1600

चिप्सोना आलू- 1000 से 1370

छांटन आलू- 900 से 1200

लहसुन भाव

एक्स्ट्रा सुपर लहसुन- 24500 से 28000

सुपर लहसुन- 18000 से 19000

एवरेज लहसुन- 16000 से 17000

मीडियम लहसुन- 14000 से 15000

हलकी लहसुन- 5100 से 11000

Tags