नशे में धुत्त चालक की लापरवाही: टोल प्लाजा के आवास पर जा घुसा ट्रक, हादसे में बाईक चकनाचूर

शहडोल मुख्यालय से बुढ़ार जाने मार्ग के बीच स्थित धुरवार टोल प्लाजा में एक बड़ी दुर्घटना होते होते रही।
 
sss

शहडोल। मुख्यालय से बुढ़ार जाने मार्ग के बीच स्थित धुरवार टोल प्लाजा में एक बड़ी दुर्घटना होते होते रही। जानकारी अनुसार, उक्त टोल प्लाजा में बने आवास पर तेज रफ्तार अनिंयत्रित होकर जा घुसा। घटना में कोई जनहानि तो नहीं हुई‌। लेकिन, इसमें एक बाईक चकनाचूर हो गई। बताया गया है कि, वाहन चालक शराब के नशे में सराबोर था। मौके पर उपस्थित कुछ लोग भी चोटिल होने से बाल बाल बचे।

उक्त मामले की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक क्रमांक एमपी 20 जीए 7391 के चालक को गिरफ्तार कर लिया। मामला कायम कर पुलिस विवेचना में जुटी हुई है। लोगों ने बताया कि, चालक अत्यधिक नशे में रहा। उसकी इस लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ और कहीं न कहीं एक बड़ी दुर्घटना भी टली है।

Tags