जयसिंहनगर थाना क्षेत्र का मामला: लापता युवक की परिजन कर रहे थे तलाश, तीसरे दिन घर से कुछ मीटर दूर कुएं में मिली लाश

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी। 
 
jaisingh नगर

शहडोल। जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के देवरा गांव स्थित कुएं में एक लापता युवक का शव मिला है। जानकारी के अनुसार, उक्त युवक बीते 4 मार्च से लापता था, जिसके गुमशुदगी की शिकायत परिजनों ने थाने में की थी। बुधवार की शाम घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित सुरेश उपाध्याय नामक व्यक्ति के कुएं में युवक का शव मिला है। परिजन का कहना है कि, किसी ने हत्या कर शव कुएं में फैंका है। बहरहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि, मृतक की पहचान मंगलदीन जायसवाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी देवरा के रूप में की गई है। वह लापता था और जब वह घर निकला था तो कपड़े पहने हुए था। लेकिन, शव निकालने के दौरान उसके तन पर केवल अंडर वियर ही मिला। मंगल को खोजते हुए परिजनों ने ही उसका शव कुएं में देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने कुंए से शव निकलवाकर पीएम कराया।

पुलिस का कहना है कि, शव के साथ एक साइकिल भी मिली है। पर परिजनों का कहना है कि, यह साइकल मृतक की नहीं है। मृतक के शरीर पर कपड़े न मिलना और मौके पर साईकिल का मिलना कई सवालों को जन्म दे रहा है। जिसका जबाब अब पुलिस को ढूंढना होगा। थाना प्रभारी सतेन्द्र चतुर्वेदी का कहना है कि, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हालांकि,‌ जल्द ही इस पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
 

Tags