Mauganj District Hospital: डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल की सौगात, मऊगंज सिविल अस्पताल बनेगा जिला अस्पताल
Mauganj District Hospital News: मउगंज सिविल अस्पताल को जिला अस्पताल बनाने की शुरूआत

Mauganj Jila Haspatal, Mauganj News Updates: मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवाार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल (Rajendra Shukla) के निर्देशों के अनुसार नवीन जिले मउगंज में सिविल अस्पताल को जिला अस्पताल बनाने की शुरूआत प्रारंभ कर दी गई है।
मध्य प्रदेश के समस्त जिला चिकित्सालयों की तरह मउगंज में भी वेट लीज रिजेंट के माध्यम से पैथालाजी लैब शुरू हो रहा है। लैब में खून, पेशाब सहित 132 प्रकार की जॉचें होगीं।
बताया गया की जॉच हेतु अतिआधुनिक कम्प्यूटरीकृत 6 मशीनें आएंगी। इन मशीनों में सीबीसी, एनालाईजर, ग्लूकोमीटर, इलेक्ट्रोलाइट, इम्यूनोएनीलाईजर प्रमुख हैं। वर्तमान में मउगंज 50 बिस्तरों का सिविल अस्पताल है जिसे 100 बिस्तर के रूप में शीघ्र किया जाएगा।
मऊगंज जिला हस्पताल के संबंध में क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉं.बीएल मिश्रा ने बताया कि उप मुख्यमंत्री जी के प्रयास से मउंगज को यह उपलब्धि मिली है। शीघ्र ही रीवा स्वास्थ्य के क्षेत्र में हब बनेगा। इससे विंध्य के लोगो को इलाज के लिए नागपुर व अन्य महानगरों मेें नहीं जाना पड़ेगा।
मऊगंज जिला अस्पताल बनने से स्त्री रोग विशेषज्ञ सहित चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या बढेंगी। स्वास्थ्य जाँच बढने से मउगंज के अतिरिक्त हनुमना व नईगढी विकासखण्ड के लोगों का इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि पैथालाजी लैब की शीघ्र शुरूआत करने के निर्देश दिए गए हैं। नवीन जिला मैहर में भी 132 तरह की जॉच के लिए मशीनें शासन द्वारा स्वीकृत की गयी हैं।