एमपी के गुना जिले में विधायक प्रतिनिधि पर महिला ने लगाया रेप का आरोप

 

Guna Rape Case : पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में युवती और युवक का आईडीयो भी सामने आया है।

आरोपी पुलिस की हिरासत में है

बताया जा रहा है गुना की रहने वाली महिला ने संतोष अहिरवार की शिकायत थाने में की। महिला की उम्र 25वर्ष बताई जा रही। महिला का आरोप है कि पहले युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और फिर उससे रेप किया। महिला थाना प्रभारी ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

7 नवंबर को आरोपी ने दूसरी शादी की

बताया जा रहा है आरोपी की पहले ही शादी हो चुकी थी। पत्नी पति दोनों अलग-अलग रहते थे। दोनों के बीच तलाक की बात भी चल रही थी। हालांकि अभी यह नहीं साफ हो पाया है कि दोनों का तलाक हुआ कि नहीं। अभी बताया जा रहा है कि 7 नवंबर को उसने दूसरी शादी की।

बताया जा रहा है कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा में वह पदाधिकारी हैं। इसके अलावा वह पार्षद भी हैं। वार्ड क्रमांक 1 से उसने पार्षद का चुनाव भी जीता था।

Tags