हनुमना के तत्कालीन SDM के पुत्र हर्षवर्धन सिंह की मौत, शोकसभा आयोजित कर दी गई श्रद्धांजलि
मऊगंज जिले के हनुमना में पदस्थ रहे तत्कालीन एसडीएम अखिलेश सिंह के पुत्र आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन सिंह की सड़क हादसे में दुखद मौत हो गई, हर्षवर्धन सिंह अपनी पहली पोस्टिंग के लिए घर से रवाना हुए थे लेकिन बीच रास्ते में ही उनकी सरकारी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई जिसमें उनकी दर्दनाक मौत हो गई.
यह हादसा कर्नाटक मैसूर के हासन जाते समय हुआ जहां गाड़ी का टायर फट गया और वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा जिसके कारण गाड़ी एक घर से टकरा गई, इस हादसे में उनके सर पर गंभीर चोट आई जिस वजह से उनकी दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में जहां हर्षवर्धन की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं वाहन चालक अस्पताल में एडमिट है।
हनुमना SDM रह चुके है पिता नगर परिषद हनुमना में प्रशासक भी रह चुके
हर्षवर्धन सिंह के पिता अखिलेश सिंह पूर्व में मऊगंज जिले के हनुमना एसडीएम रह चुके हैं पिता की पदस्थापना के दौरान अक्सर हर्षवर्धन सिंह हनुमना आया करते थे, हादसे में हर्षवर्धन सिंह की मौत की खबर लगने के बाद हनुमना क्षेत्र में शोक की लहर छा गई उसके बाद आज हनुमना नगर परिषद में शोक सभा आयोजित की गई इस दौरान हर्षवर्धन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई.
दिनांक-02/12/2024 को सडक दुर्घटना कर्नाटक में स्वर्गवास हो गया है, जिनकी आत्मा की शांति के लिए नगर परिषद हनुमना में 02 मिनट का मौन रखा गया जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरूण कुमार त्यागी, निकाय के समस्त कर्मचारीगण, शिवदत्त मिश्रा, कृष्णमुरारी गुप्ता ,अनिल गुप्ता, कृष्णानंद मिश्रा उपस्थित रहें।
वही नगर परिषद के अध्यक्ष सोनू आशुतोष गुप्ता अध्यक्ष सहित पार्षद गणों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया।
जनपद पंचायत हनुमना में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा गहरा शोक व्यक्त किया इसी तरह तहसील हनुमना में भी संबंधित अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा गहरा अशोक व्यक्त किया गया है। साथ ही हनुमना के संबंधित कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा गहरा शोक व्यक्त किया गया है। क्षेत्र के पत्रकारों के द्वारा भी गहरा शोक व्यक्ति किया गया।