Harsiddhi Mata Mandir Rangir Sagar: MP के सागर में कराया जा रहा था बाल विवाह, अचानक पहुंची पुलिस.. फिर...

Harsiddhi Mata Mandir Rangir Sagar Madhya Pradesh Bal Vivah News In Hindi: मध्य प्रदेश के सागर से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें की सागर के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र रानगिर (Harsiddhi Mata Mandir Rangir Sagar) में बेहद ही शांति से शादी कराइ जा रही थी। 

 
Harsiddhi Mata Mandir Rangir Sagar Madhya Pradesh Bal Vivah

Harsiddhi Mata Mandir Rangir Sagar Madhya Pradesh Bal Vivah News In Hindi: मध्य प्रदेश के सागर से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें की सागर के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र रानगिर (Harsiddhi Mata Mandir Rangir Sagar) में बेहद ही शांति से शादी कराइ जा रही थी। 

लेकिन, अचानक किसी ने शिकायत की। जिसकी वजह से किशोर मध्य प्रदेश पुलिस की महिला पुलिस इकाई, एमपी महिला बाल विकास विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जा धमकी। 

जैसे ही सरकारी अमला मौके पर पहुंचा घराती-बारातियों में हड़कंप मच गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस टीम को शिकायत मिली थी कि दुल्हन की उम्र कम है। तो वहीं टीम ने दुल्हन का आधार कार्ड चेक किया तो उम्र पूरी निकली। लेकिन, दुल्हन की शक्ल, सूरत और हाइट देखकर टीम को शक हुआ। 

ऐसे हुआ पर्दा फास 

जब पुलिस एवं अन्य विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे तो अफसरों ने दुल्हन की अंक सूची मंगवाई और जब अंकसूची सामने आई तो सारा सच साफ़ हो गया। बता दें की दुल्हन की उम्र महज 17 साल निकली, तो वहीं दूल्हा 32 साल का था।  इसके बाद टीम ने कार्रवाई शुरू की और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बाल विवाह को रुकवा दिया। 

वापस लौटी बारात 

मीडिया से बात करते हुए महिला किशोर विशेष पुलिस इकाई की प्रभारी ज्योति तिवारी ने जानकारी दी कि दुल्हन देवरी ब्लॉक में आने वाले नेगुआ गांव की है। तो वहीं दूल्हा राहतगढ़ ब्लॉक की पथरिया से आया था। समझाइस दी गई, जिसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन के बारात लेकर वापस लौटा गया है।