15 अगस्त से भोपाल में दौड़ेंगी हाईटेक स्मार्ट ई-बसें, यात्रियों को मिलेंगी फ्री Wi-Fi समेत आधुनिक सुविधा

राजधानी भोपाल में पहले चरण की 20 स्मार्ट एसी इलेक्ट्रिक बसें सेवा के लिए तैयार, 2027 तक 250 ई-बसें चलाने की योजना; व्हीलचेयर लिफ्ट, GPS, CCTV, पैनिक बटन और मोबाइल चार्जिंग जैसी सुविधाएं होंगी उपलब्ध।
 
Bus

15 अगस्त से भोपाल की सड़कों पर दौड़ेंगी हाईटेक स्मार्ट ई-बसें, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

भोपाल (अखंड सत्ता)। राजधानी भोपाल में 15 अगस्त से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस स्मार्ट वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में 20 बसें शहर पहुंच चुकी हैं, जबकि कुल 100 बसें जल्द बेड़े में शामिल होंगी। वर्ष 2027 तक इन बसों की संख्या बढ़ाकर 250 किए जाने की योजना है।

नई स्मार्ट ई-बसों में स्वचालित व्हीलचेयर लिफ्ट, निःशुल्क वाई-फाई, मोबाइल एवं लैपटॉप चार्जिंग सुविधा, स्वचालित ध्वनि घोषणा प्रणाली, एलईडी सूचना प्रदर्शन, जीपीएस ट्रैकिंग, सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन तथा शून्य-उत्सर्जन तकनीक जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इन बसों का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है।

प्रदेश के अन्य शहरों, विशेषकर सतना सहित कई नगरों में भी लंबे समय से आधुनिक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने की चर्चा होती रही है। ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि भोपाल के बाद प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों को भी शीघ्र ही इस आधुनिक परिवहन व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

Tags