किसानो को होली का तोहफा, MSP रेट में इजाफा, जाने जूट में कितना बढ़ाया MSP दर

केंद्र सरकार ने एक बार फिर से किसानो के लिए बड़ी अपडेट जारी कर दी है। 
 
MSP RATE UPDATE

हाल ही में किसानो को पीएम किसान योजना का लाभ दिया गया था। और अब सरकार ने उन किसानो के लिए अपडेट जारी कर दी है जो जूट की खेती करते है। सरकार की तरफ से जूट के MSP रेट में 285 रु की बढ़ोतरी की गई है। जो की प्रति क्विंटल के हिसाब से है। साल 2024 से 2025 के लिए सरकार ने कैबिनेट की मीटिंग में जूट MSP को लेकर प्रस्ताव पेश किया गया था । इसमें बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है।

साल 2024 से 2025 के लिए सरकार ने MSP रेट 5335 रु प्रति क्विंटल के हिसाब से तय किया है। केंद्र सरकार की तरफ से 7 फरवरी को सम्पन्न हुई कैबिनेट की मीटिंग में जूट MSP रेट सहित अन्य कई बड़ी अपडेट जारी की गए थी। इसमें केंद्र कर्मचारियों के महंगाई भत्ते से लेकर अन्य कई घोषणा शामिल रही है सरकार ने पिछले 10 वर्षो के जूट MSP मूल्य को 122 फीसदी तक बढ़ा दिया है। जिससे अब MSP रेट 5335 रु हो चूका है। जो की साल 2014 से 2015 में 2400 रु का रहा था । केंद्र के इस निर्णय के बाद से ही देश में लाखो किसानो को इसका फायदा होने वाला है।

MSP गारंटी को लेकर मिल सकती है अपडेट

सरकार की तरफ से किसानो द्वारा किये जा रहे आंदोलन के बिच बड़ी खबर निकल कर आ रही है। इसमें MSP को लेकर नए फार्मूला तैयार किया गया है। अभी कुछ समय बाद लोकसभा के चुनाव होने वाले है ऐसे में सरकार किसानो के लिए अपडेट जारी कर सकती है। दाल, मक्का, एवं कॉटन को लेकर सरकार MSP पर खरीद कर सकती है। मीडिया खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार नेफेड, NCCF के जरिये पांच वर्ष के लिए MSP पर खरीद कर सकती है। सरकार की तरफ से तैयार किये गए इस फार्मूले को पुरे देश लागु किया जा सकता है।

Tags