3 सितंबर को इस जिले में छु्ट्टी घोषित, जारी हुआ आदेश

MP News: 3 सितंबर को स्थानीय अवकाश(Holiday) घोषित किया गया है, जिला कलेक्टर कार्यालय और मजिस्ट्रेट ने अवकाश के लिखित आदेश जारी किए हैं।
 
MP School Holiday 24 August 2024
MP News: मध्य प्रदेश के गुना जिले में 3 सितंबर को स्थानीय अवकाश(Holiday) घोषित किया गया है। जिला कलेक्टर कार्यालय और मजिस्ट्रेट ने यह अवकाश घोषित किया है। जिसके बाद 3 सितंबर को जिले में सभी स्कूलों, बैंकों और सरकारी कार्यालयों में इस दिन छुट्टी रहेगी। बता दें कि यह आदेश पूर्व में जारी जारी की गई अधिसूचना के तहत गणेश चतुर्थी के अवसर पर 27 अगस्त को दिए गए अवकाश के आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए यह नया आदेश जारी किया है।
जारी हुआ आदेश
नए साल में घोषित की थीं छुट्टियां, 26 अगस्त को स्थानीय अवकाश की अधिसूचना
बता दें कि इससे मध्यप्रदेश शासन की ओर से 6 जनवरी 2025 को इस साल के अवकाश की घोषणा की गई थी। सालभर की इन छुट्टियों में गणेश चतुर्थी भी शामिल थी। गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशभर में एक साथ तीन सामान्य अवकाश की अधिसूचना 26 अगस्त को जारी की गई थी। जिसके मुताबिक जिले में 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थानीय अवकाश न होकर संपूर्ण मध्यप्रदेश में सामान्य अवकाश घोषित किया गया था।

Tags