बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे हैदराबाद के विधायक टी राजा सिंह, CAA और NRC पर कही ये बात

20 से अधिक नवविवाहित जोड़ो को साथ लेकर बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे हैदराबाद के विधायक टी राजा ने आज श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के चांदी द्वार से दर्शन किए। उसके बाद उन्होंने मीडिया के कुछ सवालों का जवाब भी दिया।

 
RRRR

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे हैदराबाद के गोशमहल से भाजपा विधायक टी. राजा सिंह मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएए पर सवाल उठाने वाले नासमझ है, उन्हें इस एक्ट की कोई जानकारी नहीं है। इस एक्ट से लोगों को नागरिकता मिलेगी ना कि किसी की नागरिकता इससे छीनी जाएगी। वर्तमान में असदुद्दीन ओवैसी, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल भले ही इस एक्ट पर अभी सवाल उठा रहे हो, लेकिन आने वाले समय मे यह एक्ट किसी के लिए मुसीबत नहीं बल्कि फायदेमंद ही साबित होगा।

भाजपा विधायक टी. राजा सिंह ने दावा करते हुए कहा है कि बहुत जल्द NRC लागू होने वाला है। इसके लागू होते ही लगभग 10 करोड़ रोहिंग्या बांग्लादेशी बंगाल छोड़कर जाएंगे, इससे भुखमरी कम हो जाएगी। साथ ही आपने कहा कि भगवान राम का मंदिर तो बन गया, अब काशी और मथुरा की बारी है।

राहुल गांधी के मुंह खोलने से भाजपा को होता है फायदा भाजपा विधायक टी राजा ने कहा की 'कांग्रेस मे सीनियर लीडर्स को सम्मान नहीं मिल पा रहा है। उनको राहुल गांधी ऐसा नेता मिला है, जिसके मुंह खोलने से फायदा भाजपा को मिलता है। राहुल गांधी पर बड़ी-बड़ी रील्स बनती हैं। वे जान गए हैं कि कांग्रेस की नैया में बैठेंगे तो डूबेंगे।

Tags