इंदौर मानसून अपडेट: जिले में लगातार हो रही बारिश, 805 MM औसत वर्षा दर्ज

 
इंदौर मानसून अपडेट: जिले में लगातार हो रही बारिश, 805 MM औसत वर्षा दर्ज

Indore Weather, Rainfall, Monsoon News Update: मध्य प्रदेश की वित्तीय राजधानी कहलाने वाले इंदौर जिले में लंबे अंतराल के बाद बारिश का सिलसिला बुधवार से प्रारंभ हुआ। बता दें कि जिले में पिछले 48 घंटे से बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर निरंतर जारी है।

पिछले 48 घंटे से पूरे इंदौर जिले में कभी तेज तो कभी धीमी बारिश हो रही है। जनसम्पर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 48 घंटे में पौने तीन इंच लगभग औसत बारिश हो चुकी हैं। यह अकड़ा बढ़ भी सकता है क्योंकि खबर लिखते समय इतने की जानकारी प्राप्त हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार इस अवधि में सर्वाधिक पौने चार इंच से अधिक बारिश देपालपुर में दर्ज की गई है।

भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 48 घंटे में इंदौर में 50.8 मिलीमीटर, महू में 47 मिलीमीटर, सांवेर में 92.6 मिलीमीटर, देपालपुर में 95.3 मिलीमीटर, गौतमपुरा में 57.4 मिलीमीटर तथा हातोद में 85 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस तरह जिले में इस दौरान 71.3 मिलीमीटर लगभग (पौने तीन इंच) औसत बारिश दर्ज की गई। इसे मिलाकर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 805.6 मिलीमीटर औसत वर्षा हो चुकी है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में जिले में 844.4 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई थी।

संभागायुक्त ने सोयाबीन फसल का किया निरीक्षण

बता दें कि संभागायुक्त मालसिंह ने गत दिवस खरगोन जिले के भीकनगांव क्षेत्र में सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया। उन्होंने खेतों में जाकर फसल की स्थिति देखी और वर्षा नहीं होने के कारण होने वाले नुकसान की जानकारी किसानों से प्राप्त की। संभागायुक्त मालसिंह शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था का निरीक्षण करने भी पहुंचे। उन्होंने विरूल गांव के किसान भगवान यादव व अन्य लोगों से फसलों की जानकारी ली। संभागायुक्त मालसिंह ने किसानों के साथ खेतों में जाकर निरीक्षण भी किया।

Tags