MP में सुबह 2 घंटे चली जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, शाम को जारी हुआ स्टायपेंड बढ़ाने का आदेश, आगे की हड़ताल भी टली

MP Junior Doctors: जूनियर डॉक्टर और रेजिडेंट डॉक्टरों के स्टायपेंड में बढ़ोतरी कर दी गई है।

 
 MP Junior Doctors

MP Junior Doctors: जूनियर डॉक्टर को 3000 रुपए तक और सीनियर के स्टायपेंड में तक का इजाफा किया गया.  बुधवार सुबह 10 से 12 बजे तक चली 2 घंटे की सांकेतिक हड़ताल के बाद शाम को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया।

1 अप्रैल 2023 से इसका लाभ दिया जाएगा। उक्त आदेश जारी होने के बाद एसोसिएशन ने हड़ताल वापस लेने का ऐलान भी कर दिया। दोपहर 12 बजे तक चली हड़ताल के दौरान जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाओं में काम नहीं किया। वहीं, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संकेत सिते ने वीडियो जारी कर एसो. की मांग स्वीकार किए जाने की सूचना जूड़ा को दी और इसके साथ ही सकितिक हड़ताल समाप्त करने का ऐलान कर दिया।

पहले 2022 में हुई थी स्टायपेंड में बढ़ोतरी इससे पहले 2022 में भी जूनियर डॉक्टर के स्टायपेंड में बढ़ोतरी की गई थी। जबकि 2021 में राज्य सरकार ने जूनियर डॉक्टरों के स्टैंड अप में बढ़ोतरी से उपभोक्ता मूल्यांकन सूचक की के आधार पर वार्षिक की जा चुकी है.

Tags