MP में कड़ाके की ठंड से जीवन अस्त व्यस्त, जानें मौसम का हाल..

 
MP Weather Forecast

MP Mausam Ki Jankari, Madhya Pradesh Ka Mausam Kaisa Rahega, MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और घने कोहरे ने लोगों का जीवन कठिन बना दिया है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में पहाड़ी क्षेत्रों जैसी सर्दी पड़ रही है। तो वहीं प्रदेश के कई जिलों में पिछले कई दिनों से बादल और कोहरा बने रहने में और मावठे की बारिश गिरने से ठंड बढ़ती जा रही है।

मध्य प्रदेश की संस्कारधानी कहे जाने वाले जबलपुर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम की रंगत अभी भी नहीं बदली। बता दें कि बीते दो दिनों से जबलपुर में घना कोहरा छाया हुआ है।

तो वहीं बैतूल में बारिश  से तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने से ठंड बढ़ गई है। कल रात जिले भर में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विशेषज्ञों द्वारा मुरैना सहित चम्बलांचल में वर्षा की प्रबल संभावनाएं बताई गई है। नर्मदापुरम में एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ रहीं हैं।

ऐसे में मौसम विभाग ने चम्बलांचल सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार जताये हैं। अगर बारिश होती है तो प्रदेश में ठण्ड के बीच गलन भी बढ़ जाएगी।