MP के परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
भोपाल से जारी आदेश के तहत मध्यप्रदेश शासन ने परिवहन विभाग में दो वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नवीन पदस्थापन किए हैं।
Thu, 15 May 2025
भोपाल से जारी आदेश के तहत मध्यप्रदेश शासन ने परिवहन विभाग में दो वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नवीन पदस्थापन किए हैं।
1. वीरेन्द्र कुमार चौरसिया, जो अब तक जिला परिवहन अधिकारी, सिंगरौली के पद पर कार्यरत थे, को जिला परिवहन अधिकारी, नरसिंहपुर बनाया गया है।
2. राजेन्द्र कुमार पाटीदार, जो परिवहन आयुक्त कार्यालय, ग्वालियर में पदस्थ थे, अब जिला परिवहन अधिकारी, सिंगरौली की जिम्मेदारी संभालेंगे।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
परिवहन विभाग के इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हस्ताक्षरित आदेश मनीष सिंह, प्रमुख सचिव, परिवहन विभाग द्वारा 15 मई 2025 को जारी किया गया।