अमहिया पुलिस द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचले को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

 
rewa

रीवा में पुलिस अधीक्षक रीवा श्री विवेक सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा श्री अनिल सोनकर के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक- 1 रीवा श्रीमती डा. रितु उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमहिया उनि शिवा अग्रवाल ने थाना स्टाफ के साथ मिलकर महिला फ़रियादिया के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचले अभिषेक कुशवाहा उर्फ गोलू उर्फ सौरभ पिता अजय कुशवाहा उम्र 25 वर्ष निवासी मैदानी थाना चोरहटा जिला रीवा को गिरफ्तार कर पेश न्यायालय  किया गया जहां से न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी अभिषेक कुशवाहा उर्फ गोलू उर्फ सौरभ पिता अजय कुशवाहा उम्र 25 वर्ष निवासी मैदानी थाना चोरहटा जिला रीवा

महत्वपूर्ण भूमिकाः-
उनि शिवा अग्रवाल, प्र0आर0 208 शबाना  बेगम, आर.577 पीयूष मिश्रा आर0 धर्मेंद्र पटेल, आर 204 विकास तिवारी, आर आकाश मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।