इंटक ने बनगवां कार्यकारिणी की घोषित: मनोज चंदेल बने नगर कमेटी अध्यक्ष, अन्य लोगों को भी सौंपी गई जिम्मेदारी

अनूपपुर जिले में मजदूरों का नेतृत्व करने वाली राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) को मजबूत करने के उद्देश्य से बनगवां (राजनगर) परिषद में नगर कमेटी का विस्तार किया गया है।
 
eeee

मिली जानकारी अनुसार, संगठन ने नगर की कमान इंटक कमेटी अध्यक्ष के रूप में मनोज चंदेल को दिया है। इसके साथ ही नगर की कार्यकारिणी भी घोषित की गई है।
 
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीवा रेड्डी के मंशानुसार एवं मध्यप्रदेश इंटक अध्यक्ष आर डी त्रिपाठी के निर्देशानुसार, जिला अनूपपुर के बनगवां (राजनगर) परिषद में इंटक नगर कमेटी का विस्तार किया गया है। नगर अध्यक्ष मनोज की अनुशंसा पर प्रदेश सचिव विक्रमा सिंह की सहमति से बालेन्द्र सिंह परिहार जिला अध्यक्ष अनूपपुर ने नगर कमेटी बनगवां की घोषणा की है।

जिसमें उपाध्यक्ष के रूप में प्रदीप भटटाचार्य, रामलाल बिंद, प्रमोद कुमार ऊर्फ दाऊ, निर्मला सिंह, शेखर सिंह, लल्ली बाई, सुरेन्द्र यादव, रामनिवास तिवारी एवं महामंत्री- प्रशान्त कुमार मिश्रा, आलोक कुमार सिंह, प्रकाश कुमार केवट, राजकुमार यादव, काजल सिंह, जमुना प्रसाद रज्जक, राहुल सेन, निलय मंडल, सचिव- बेलाबाई, रीता साहू, ग्रिजेश कुमार, आशा शर्मा, पुजा सिंह, राम प्रसाद, जीतराम, लोकनाथ, रामरति, संजु उर्फ संजीव प्रजाप्रति, संतोष पनिका, महेन्द्र दीवान, संगठन मंत्री- संजय सावरे, बब्बर यादव, संतूकोल, सीता महरा, मुन्ना पनिका, सुरेन्द्र पनिका, शाहीद खान, धमेन्द्र माझी, सह सचिव- अनिल प्रजाप्रति, रामबाई, गोमतीबाई, रमेश पनिका, दीपक राठी, कोषाध्यक्ष- रामबिहारी सहित कार्यकारणी सदस्य में प्रेमवति, सीता यादव, विनोद यादव, सुनील सिंह, रामनारायण यादव, राजू पनिका, मनोहरदास, योगेन्दर सिंह, अशोक शर्मा, राजेश पाव, मंगल सिंह, सोनू यादव, दीपक पनिका, कुम्भकरण, तेजा सिंह, लक्ष्मण कुमार, विद्याशंकर, रणजीत सिंह, महावीर, हरिप्रसाद, मनोज पनिका, लखपति सिंह, बुद्धु पनिका, रोशनी केवट आदि को शामिल किया गया है।

Tags