सीएम मोहन यादव ने कर ली तैयारी, बदल जाएंगे दर्जनों जिलों के नक्शे!

मध्य प्रदेश के नागरिको के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश की मोहन यादव सरकार प्रदेश की सीमाओं का पुनर्निर्धारण करने जा रही है। सरकार का कहना है इससे प्रदेश की जनता को लाभ मिलेगा।
 
mp news

मध्य प्रदेश के नागरिको के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश की मोहन यादव सरकार प्रदेश की सीमाओं का पुनर्निर्धारण करने जा रही है। सरकार का कहना है इससे प्रदेश की जनता को लाभ मिलेगा। लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में अब काफी कम समय लगेगा। और उनको कम परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यह जानकारी खुद प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री ने एक हाई लेवल मीटिंग के दौरान कहा है। बता दें कि अगर सरकार जिलों की सीमाओं का पुनर्निर्धारण करती है तो नागरिकों को लाभ मिलेगा तो वहीँ जिलों का नक्शा बदल जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में आवश्यकता के अनुसार संभाग और जिलों की सीमाओं का पुर्ननिर्धारण किया जाये। इसके लिये कमेटी बनाकर अध्ययन कराया जायेगा।

इस कार्य की शुरूआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इंदौर संभाग से की जायेगी। उन्होंने थानों की सीमाओं का पुर्ननिर्धारण भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि उक्त प्रक्रिया में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी विचार विमर्श किया जाये। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर संभाग के खरगोन में आयोजित संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इस बैठक में उन्होंने संभाग में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति के साथ ही कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संभाग स्तरीय समीक्षा बैठकों के बाद अब जिला स्तर पर भी इस तरह की समीक्षा बैठकें आयोजित की जायेंगी।

बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा और डीजीपी श्री सुधीर कुमार सक्सेना वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक में मंत्रीगण श्री तुलसीराम सिलावट, श्री विजय शाह, सुश्री निर्मला भूरिया एवं श्री नागर सिंह चौहान सहित संभाग के सांसद, विधायक, स्थानीय निकायों के महापौर और अध्यक्षों सहित प्रशासन और पुलिस के अधिकारीगण मौजूद थे। बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा इंदौर संभाग के लिये बनाये गये प्रभारी अपर मुख्य सचिव श्री मलय श्रीवास्तव एवं पुलिस के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री जयदीप प्रसाद भी थे।

Tags