सात सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन: जल्द से जल्द पूरा करने पंच और उप सरपंचों ने उठाई आवाज

Shahdol MP News:  बोले- पंचायत विकास लक्ष्य के बीच हो रहे उपेक्षा का शिकार। 
 
eeee

Shahdol MP News: शहडोल मुख्यालय स्थित कलेक्टर कार्यालय के सामने जयस्तंभ चौराहे पर जिले के पांचों ब्लॉकों से भारी संख्या में उपसरपंच एवं पंच एकत्रित हुए। जिसके बाद उन्होंने मध्यप्रदेश राज्यपाल के नामे कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उपसरपंच संगठन महासमिति संचालक प्रभाकर तिवारी के आवाह्न पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। संगठन ने सात सूत्रीय मांगों को ज्ञापन में शामिल किया है। जिसे जल्द से जल्द पूरा किए जाने के आदेश निर्देश जारी किए जाने की बात कही गई है। 

महासमिति संचालक ने जिले भर से आए पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए संगठन के मुख्य उद्देश्यों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, संगठन को सशक्त करना है, तो हम सभी को संगठित होना पड़ेगा। क्योंकि, जनता ने हम पर भरोसा कर हमें जनप्रतिनिधि बनाया है और जनता का भरोसा हमें टूटने नहीं देना है। हमने जो वायदे जनता से किया है, उसे पूरा करना है। हम अकेले कुछ नहीं कर सकते, पर सब साथ मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं।

ध्यानाकर्षण कराया कि, हमें ग्राम पंचायत के सचिव व सरपंच शासन की योजनाओं, आदेशों व नियमों से दूर रखते हैं। जिस के चलते हम जनता से किया वादा पूरा नहीं कर पाते। ग्राम पंचायतों का विकास हो, यही हमारा लक्ष्य है। लेकिन, लगातार हमें दरकिनार रखते हुए, हमारी उपेक्षा की रही है। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार पाण्डेय ने किया। वहीं सुरेंद्र साहू जिला उपाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।

यह है मांग

महासमिति ने अपने लिखित ज्ञापन में, पंचायत पोर्टल में उप सरपंचों के नाम और मोबाइल नंबर दर्ज किया जाने की मांग की है। ताकि, ग्राम पंचायत के आय-व्यय की जानकारी उप सरपंचों को हो सके। शासन के जारी नियम व निर्देश जिस व्हाट्सएप ग्रुप में आते हैं, उसमें भी उप सरपंचों को जोड़ा जाए। जिले के हर पंचायत में उप सरपंच के सील व हस्ताक्षर, सरपंचों की तरह मान्य हों। शिक्षा विभाग का पदेन सभापति उप सरपंच होता है, तो विद्यालय अकाउंट में प्रधानाध्यापक के साथ उप सरपंच का ज्वाइंट अकाउंट हो। पंचायत का कोई भी विकास कार्य अनुमोदन बाद होता है। उसमें उप सरपंचों के हस्ताक्षर होना अनिवार्य किया जाए। ताकि, ग्राम पंचायत के फंड का दुरूपयोग न हो। पंचों और उप सरपंचों का मानदेय कम से कम 3 हजार रुपए प्रति माह किया जाए। पंचायतों के समस्त मदों में 50 प्रतिशत, ग्राम विकास कार्य करने की अनुमति, उप सरपंचों को दिया जाए।

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपसरपंच संगठन महासमिति के संरक्षक अखिलेश कुमार शर्मा सहित शंकर सिंह, कुंवर रजनीश सिंह एवं सचिव विजय त्रिपाठी,
अनूप सिंह, प्रिंस सिंह, राजेश तिवारी, विक्रम मिश्रा, मुकेश गौतम, राजेश शुक्ला संतोष कुमार पाण्डेय, अंजू धर्मेंद्र सिंह, भागचंद पटेल, जयप्रकाश सिंह, प्रमोद सिंह, सपना शिवराम चौबे, जागेश्वर रजक, लोचन पाण्डेय, रामनारायण गुप्ता, राजीव शर्मा, नरेंद्र मिश्रा ,जागेश्वर बर्मन, मनोज सिंह, देवराज सिंह, मो. अख्तर, महेंद्र सिंह, शिवाकांत गुप्ता, गुणनिधि गुप्ता, नर्मदा बैगा, संजय त्रिपाठी आदि सहित अन्य उपस्थित रहे।

Tags