MP बोर्ड ने जारी किया 12वीं का टाइम टेबल; जानें कब कौन सा होगा एग्जाम

MP Board Exam 2025 Time Table: मध्य प्रदेश में बोर्ड की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 12वीं का टाइम टेबल जारी कर दिया है.  जानिए कब कौन सा पेपर होगा.
 
MP 5th 8th Board Exam Time Table 2024, MP Board Result Date 2024, How to check MP Board 10th, 12th Result 2024 MP Board Result,MP Board Result 2024,MPBSE MP Board 10th 12th Result, MP Board 10th 12th Result 2024 Date, 10वीं 12वीं के नतीजे कब आएंगे,

MP Board Exam 2025: मध्य प्रदेश में बोर्ड की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 12वीं का टाइम टेबल जारी कर दिया है. जारी हुए टाइम टेबल के मुताबिक 12वीं बोर्ड की परीक्षा  25 फरवरी से शुरू हो रही है. इसमें पहला पेपर हिंदी का होगा, वहीं आखिरी पेपर मैथ का होगा. इसके अलावा जानिए कब कौन सा पेपर होगा. 

कब- कब होगा पेपर- 
25 फरवरी 2025 - हिंदी
28 फरवरी 2025- अंग्रेजी 
1 मार्च 2025- उर्दू, मराठी 
4 मार्च 2025- भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बैण्डरी मिल्क ट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एण्ड फिशरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास
5 मार्च 2025-  बायोटेक्नॉलोजी, गायन वादन, तबला पंखावज 
6 मार्च 2025- ड्रॉइंग एण्ड डिजाइन 
7 मार्च 2025- भुगोल, क्रॉप प्रोडेक्शन एण्ड हार्टिकार, स्टिल लाइफ एण्ड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य
8 मार्च 2025- बायोलॉजी
10 मार्च 2025- मनोविज्ञान
11 मार्च 2025-  इनफॉर्मेटिक प्रेक्टिसेस
12 मार्च 2025- संस्कृत
17 मार्च 2025- रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एली ऑफ साइंस एंड मेथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर
19 मार्च 2025- NSQF, शारीरिक शिक्षा
20 मार्च 2025- समाज शास्त्र
22 मार्च 2025- कृषि, होम साइंस, बुक कीपिंग
24 मार्च 2025- राजनीति शास्त्र
25 मार्च 2025- गणित