MP के 24 लाख छात्रों के लिए बड़ी खबर, 5-8वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी

MP 5th 8th Board Exam Time Table 2024- मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र (Madhya Pradesh State Education Center) ने 5वीं व 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल (MP Board 5th 8th Exam Time Table 2024) जारी कर दिया है।
 
MP 5th 8th Board Exam Time Table 2024

MP 5th 8th Board Exam Time Table 2024- मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र (Madhya Pradesh State Education Center) ने 5वीं व 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल (MP Board 5th 8th Exam Time Table 2024) जारी कर दिया है। जारी टाइम टेबल के अनुसार यह परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होंगी।

कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होंगी और सुबह 11.30 बजे तक चलेंगी। मध्यप्रदेश में इन परीक्षाओं में निजी और सरकारी स्कूलों को मिलाकर लगभग 24 लाख स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे। कक्षा 8 वीं का पहला पेपर भाषा का होगा।

MP Board 5th 8th Exam Time Table 2024

MP Board 8th Exam Time Table 2024- काक्षा 8 परीक्षा 6 मार्च से शुरू होंगी। कक्षा 8वीं का पहला पेपर हिंदी और एनसीईआरटी का अंग्रेजी का पेपर होगा। 7 मार्च को गणित, 11 मार्च को सेकंड लैंग्वेज हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, 12 मार्च को विज्ञान, 13 मार्च को तृतीय लैंग्वेज संस्कृत और 14 मार्च गुरूवार को सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा।

MP Board 5th Exam Time Table 2024- 5 वीं कक्षा के पेपर की शुरूआत भी हिंदी, अंग्रेजी से होगी। 7 मार्च को गणित, 11 मार्च को सेकंड लैंग्वेज अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, 12 मार्च को पर्यावरण अध्ययन और 13 मार्च को अतिरिक्त भाषा का पेपर होगा।

Tags