MP Board Exam Result 2024 : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, 10वीं में अनुष्का अग्रवाल और 12वीं के विज्ञान वर्ग में अंशिका मिश्रा ने किया टॉप

MP Board 12th Exam Result 2024 , MPBSE Higher Secondary School Certificate Exam Result 2024, MP HSSC Result 2024: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) आज बुधवार, 24 अप्रैल को हायर सेकंडरी स्कूल (12वीं) बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है।



 
 
AAA

MP Board 12th Exam Result 2024 , MPBSE Higher Secondary School Certificate Exam Result 2024, MP HSSC Result 2024: मध्यप्रदेश में 10वीं बोर्ड परीक्षा 5 फरवरी और 12वीं बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी से शुरू हुई थीं। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित इस परीक्षा में ​​9,92,101 छात्र एवं 7,48,238 छात्राएं शामिल हुए थे।

10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए ताजा अपडेट है। मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 24 अप्रैल बुधवार को शाम 4 बजे घोषित कर दिया है। बोर्ड पिछले डेढ़ महीने से रिजल्ट्स को लेकर तैयारियां कर रहा है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इसे लेकर जानकारी दी है।

10वीं में अनुष्का अग्रवाल ने किया टॉप

मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं परीक्षा में अनुष्का अग्रवाल पुत्री जय प्रकाश अग्रवाल ने 500 में से 495 अंक लाकर स्टेट टॉप किया है। अनुष्का अग्रवाल ने मंडला जिले के ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडिया स्कूल से पढ़ाई की है। वहीं 10वीं में तीन विद्यार्थियों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जिसमें कटनी जिले कीरेखा रेबारी पुत्री लाडू रेबारी पुत्री लाडू रेबारी, आगर मालवा की इश्मिता तोमर पुत्री अभय सिंह तोमर, रीवा की स्नेहा पाटिल पुत्री धीरमणि पटेल ने 493 अंक लाकर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि सतना जिले के सौरभ सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह ने 492 अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

12वीं के विज्ञान वर्ग में अंशिका मिश्रा ने किया टॉप

वहीं बोर्ड की 12वीं परीक्षा में विज्ञान और गणित समूह में अंशिका मिश्रा पुत्री ज्ञानेंद्र मिश्रा ने 500 में से 493 अंक लाकर प्रदेश में प्रथम स्थान लाया है। रीवा के शिक्षा इंटरनेशन पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। वहीं अंकित चौबे पुत्र विनोद ने छतरपुर जिले के 491 नंबर लाकर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि गीता लोधी पुत्री गोपाल लोधी ने 490 अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

Tags