एमपी के CM डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ किया पौधरोपण

MP News: मध्य प्रदेश पर्यावरणविद डॉ. अनिल जोशी का किया सम्मान। 
 
cm

Former CM Shivraj Singh Chauhan Completes 3 Years Of Plantation Pledge : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्मार्ट सिटी उद्यान में पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ताबेबुइया (गुलाबी तुरही) का पौधा रोपा, ट्री वॉक की और पर्यावरणविद डॉ. अनिल जोशी का सम्मान किया। मंत्रोच्चार के बीच हुए कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, पर्यावरण प्रेमियों तथा गणमान्य नागरिक ने भी पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्री वॉक के दौरान स्मार्ट सिटी उद्यान में गत तीन वर्षों में लगाए गए पौधों का अवलोकन किया।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में लोगों के साथ मिलकर 108 पौधे रोप। रविंद्र भवन में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, पर्यावरण के लिए जागरूकता का अभिनन्दन। यहां आने के लिए किसी को निमंत्रण नहीं दिया गया बस आग्रह किया गया था। मैं खुश हूँ कि, जितने लोग अंदर हैं उतने ही बाहर भी मौजूद हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा, मैं मुख्यमंत्री रहते हुए भाषण देता था, पौधा लगाओ, पर्यावरण बचाओ। तब मुझे लगा कि, मात्र भाषण से नहीं बल्कि कर्म करके दिखाना होगा। मैंने 19 फरवरी को नर्मदा जयंती के दिन रोज पेड़ लगाने का संकल्प लिया था। मैं मुख्यमंत्री से आवेदन करता हूँ कि, वे पौधे लगाने के लिए जमीन उपलब्ध कराएं।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, हम संस्कृति के पुजारी हैं। बिना वन के भगवान् भी प्रसन्न नहीं होते। सनातन धर्म की में यह परम्परा रही है कि, न्यूनतम संसाधन के साथ जीवनशैली विकसित करें। जब तक जंगल है तब तक जीवन है। उन्होंने कहा कि, मैं शिवराज जी द्वारा दिए गए फॉमेंट्री बैंक के प्रस्ताव पर भी विचार करूँगा। इसे जमीनी स्तर तक लेकर जाएंगे। पौधा लगाने के लिए जमीन भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Tags