एमपी: CM Mohan Yadav ने सभी विधायकों से कहा 60 करोड़ दूंगा लेकिन...

CM Mohan Yadav News, Madhya Pradesh Budget 2024:प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr Mohan Yadav) ने अपने सभी विधायकों से कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने और जानकारी उपलब्ध कराने में विधायकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
 
cm mohan yadav news

CM Mohan Yadav News, Madhya Pradesh Budget 2024: प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr Mohan Yadav) ने अपने सभी विधायकों से कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने और जानकारी उपलब्ध कराने में विधायकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा की विधायकों द्वारा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 4 साल का रोडमैप बना लिया जाए। सीएम मोहन यादव, सीएम निवास के समत्व भवन में सागर संभाग के विधायकों से चर्चा कर रहे थे।

बैठक के दौरान सीएम डॉ. यादव ने सभी अधिकारियों से कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं संचालन की मानिटरिंग लगातार होती रहे। हितग्राहियों से सम्पर्क बना रहे।

सभी योजनाओं में पात्र व्यक्तियों के नाम जोड़े जाएं, अपात्रों के नाम काटे जाएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "एक पेड़ माँ के नाम" के आव्हान के तहत अपनी विधानसभा में सभी विधायक पौध-रोपण के कार्यक्रम का आयोजन कर अभियान का हिस्सा बनें।

सीएम ने कहा की हर विधानसभा क्षेत्र के विधायकों को आगामी चार साल के लिए 60 करोड़ रुपए की राशि शासन द्वारा दी जाएगी। राशि का प्राथमिकता के अनुसार वर्गीकरण कर जनता के विकास कार्यों में उपयोग किया जाए, जिससे क्षेत्र की जनता संतुष्ट हो सके।

सीएम डॉ. यादव ने कहा है कि प्रदेश के विकास कार्य के लिए 4 साल का समय शेष है, इन चार वर्षों के कार्यों के लिये रोड मेप बनाएँ। सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हर साल 15 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि गौ-शालाओं के संचालन का उल्लेख करते हुए कहा कि स्व- सहायता समूहों को भी गौ-शाला संचालन के लिए दे सकते हैं। इससे गौ-शालाओं का संचालन अच्छी तरह हो सकेगा। दुग्ध उत्पादन के लिए बोनस देने की योजना बनाई जाएगी।

स्वस्थ पशु अपने घरों में रखें, लावारिस और अपाहिज गौ-वंश को गौ-शालाओं में रखा जाए। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि एक जुलाई 2024 से पुलिस के कानूनों में जो बदलाव हुए हैं उनकी जानकारी आमजन को कार्यक्रम आयोजित कर दी जाए। बदली गई धाराओं से नागरिकों को अवगत कराया जाए।

Tags