MP Government Holiday 2024: 22 जनवरी को मध्य प्रदेश में छुट्टी को लेकर UPDATE!

MP 22 January Government Holiday News: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को हो रही श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मध्य प्रदेश राममय होगा। सभी मंदिरों में रामधुन, भजन कीर्तन होंगे। प्रभात फेरी निकाली जाएंगी। मुख्य मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था होगी।
सभी जन इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन सकें, इसके लिए सरकारी छुट्टी देने की भी तैयारी है। भाजपा की लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर गुरुवार को सीहोर में आयोजित बैठक में भी इसको लेकर सुझाव दिया गया है। उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों द्वारा भी अवकाश के आदेश जारी किए गए हैं।
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के निर्देश पर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव डा. राजेश राजोरा ने शुक्रवार देर शाम सभी कलेक्टरों को आदेश दिए कि 18 से 22 जनवरी तक प्रत्येक मंदिर में जन सहयोग से राम कीर्तन का आयोजन कराया जाए। पूरे प्रदेश के सभी मंदिरों में दीप प्रज्जवलित कराए जाएं।