MP Ladli Behna Yojana: रक्षाबंधन से पहले CM ने फिर किया बड़ा ऐलान, लाडली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए
 
                                        
                                    MP Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रक्षाबंधन के खास मौके पर प्रदेश की लाडली बहनों के लिए एक बड़ी खुशखबरी का ऐलान किया है. प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के खाते में 1500 रुपए भेजने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की लाडली बहनों के खाते में इस रक्षाबंधन से पहले ही 1500 रुपए की राशि डाल दी जाएगी।
दरअसल मध्य प्रदेश सरकार की ओर से लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने 1250 रुपए की राशि डाली जाती है लेकिन इस महीने रक्षाबंधन का त्यौहार होने के कारण इस राशि को 1250 रुपए से बढ़कर 1500 रुपए कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव का कहना है यह अतिरिक्त राशि लाडली बहनों को रक्षाबंधन के शुभ अवसर में शगुन के तौर पर दी जा रही है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह भी बताया कि यह राशि लाडली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से डाली जाएगी और इस राशि को 10 अगस्त के दिन जारी किया जाएगा। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में आने वाली 10 तारीख को मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से सभी लाडली बहनों के खाते में 1250 रुपए के अतिरिक्त 250 रुपए की राशि भी एक सिंगल क्लिक के माध्यम से भेजी जाएगी।
