MP School time Changed: ठंड के चलते इंदौर और भोपाल में सभी स्‍कूलों के समय में बदलाव, सुबह 9 बजे से होंगे शुरू

MP School time Changed: कड़ाके की ठंड में बदला स्कूलों का समय, सुबह 9 बजे से होंगे शुरू।
 
10 Lines News Headlines For Tomorrow School Assembly 23 July 2027
MP School time Changed: इंदौर जिले में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड से आमजन हालाकान हैं। तापमान 6 डिग्री के करीब पहुुंच रहा है, ऐसे में सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को खासी परेशानी होती है। अब जिले के सभी शासकीय और निजी स्कूल सुबह 9 बजे बाद ही शुरू हो सकेंगे। कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्कूलों का समय बदलने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए है। मंगलवार से स्कूलों में आदेश लागू होंगे।
नवंबर में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं आने वाले समय में तापमान में गिरावट और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है, इसलिए सुबह 7 बजे स्कूल जाने वाले बच्चों को ठंड से परेशान होना पड़ता है। बच्चों की परेशानी को देखते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्कूलों का समय बदलने के निर्देश दिए है। सुबह की शिफ्ट में संचालित होने वाले स्कूलों का समय दो घंटे बढ़ाया जा रहा है।
राजधानी के आठवीं तक के स्कूल सुबह 8.30 बजे से पहले नहीं लगेंगे
भोपाल में तापमान में गिरावट को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल सुबह 8.30 बजे से पहले नहीं लगेंगे। सभी स्कूलों में समय के बदलाव को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार ने सोमवार को आदेश जारी किए हैं। सभी सरकारी, निजी, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय, सीबीएसई, आईसीएससी सभी स्कूलों पर लागू होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।
8.30 बजे के बाद लगेंगे पहली से आठवीं तक के स्कूल।
सरकारी, प्राइवेट, केंद्रीय, जवाहर नवोदय, सीबीएसई, आईसीएससी सभी स्कूलों पर लागू।
जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए आदेश।
ठंड को देखते हुए लिया गया फैसला
कल से सभी स्कूल लगेंगे 8.30 के बाद

Tags